


फ़िल्म “पागल कर दिया तूने” का फर्स्ट लुक रहेजा क्लासिक में सम्पन्न हुआ।
फ़िल्म “पागल कर दिया तूने” का फर्स्ट लुक हाल ही में ‘दी रहेजा क्लासिक’, में सम्पन्न हुआ, जहाँ फ़िल्म के सितारे मुग्धा गोडसे, ज़ुबैर खान, कबीर खान, दिशा, हँसिखा, रमेश गोयल, ध्रुव एवं जॉनी निर्मल के अलावा कई बॉलीवुड सितारे जैसे सुनील पाल, एलनाज़ नॉयज़ी, मरियम ज़कारिया, नेहा खान व कई मीडिया कर्मी मौजूद थे।
फ़िल्म का निर्माण ‘ऐ डी एम आर्ट प्रोडक्शन’ के बैनर तले हुआ है, और इसका वर्ल्डवाइड रिलीज़ महमूद अली, ‘पेन एन कैमरा इंटरनेशनल’ द्वारा हो रहा है। इस अवसर पर विश्वप्रसिद्ध ईरानियन ‘लियॉन बैंड’ के मोहसिन शरीफियां द्वारा लाइव प्रदर्शन उनके बैंड का हुआ, जो वहां उपस्थित हर व्यक्ति को सम्मोहित कर गया।
फ़िल्म के निर्माता गिरीश एन सोलंकी हैं, व निर्देशन संदीप कुमार का है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक और लियॉन बैंड को सबने भरपुर सराहा, और उनकी सफलता की कामना की।
—-Wasim Siddique (Fame Media)]]>