माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘खेला खेला ना ये ननदो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘खेला खेला ना ये ननदो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अनूठी और भव्य प्रस्तुतियों के लिए मशहूर अग्रणी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी है। भोजपुरी की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और सुरीली गायिका गोल्डी यादव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘खेला खेला ना ये ननदो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस खूबसूरत लोकगीत को भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी खास शैली और सुरीली आवाज से सजाया है। उनकी आवाज में मिट्टी की सोंधी महक और लोकगीतों का पारंपरिक पुट साफ झलकता है। वहीं वीडियो में इंडस्ट्री की टैलेंटेड और चुलबुली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी कातिलाना और शानदार अदायगी से स्क्रीन पर कयामत ढा दी है। माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशंस, उनके डांस मूव्स और ननद-भाभी के प्यारे रिश्ते-नोकझोंक पर आधारित इस गाने के भावों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का फिल्मांकन बेहद भव्य पैमाने पर किया गया है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में पूरी तरह सफल हो रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘खेला खेला ना ये ननदो’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार शिव हरि फौजी ने लिखा है, जबकि संगीतकार गौरव विशाल और रौशन प्रताप ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

भोजपुरी की बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा से भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ नया, साफ-सुथरा और उच्च गुणवत्ता का कंटेंट लाने का प्रयास करते रहे हैं। ‘खेला खेला ना ये ननदो’ एक ऐसा ही प्रयास है। यह गाना हमारी मिट्टी की संस्कृति और परिवार के भीतर के प्यारे रिश्तों को दिखाता है।’

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘जब इस गाने का कांसेप्ट मेरे पास आया, तभी मैं समझ गई थी कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है। मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर की आभारी हूँ जो मुझे हमेशा ऐसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका देते हैं। दर्शकों के इस प्यार के लिए मैं उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद देती हूँ।’

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘एक सिंगर के तर पर इस गीत के शब्द बेहद प्यारे हैं, जिन्हें गाते समय मुझे लोक संगीत की असली आत्मा का अहसास हुआ। मुझे पूरा भरोसा है कि यह गाना इस साल का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर लोकगीत बनेगा।’

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘खेला खेला ना ये ननदो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Albums