अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म बरगद वाली घरवाली का नया गाना ‘चाँद जैसा चेहरा’ मचा रहा है धमाल

अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म बरगद वाली घरवाली का नया गाना ‘चाँद जैसा चेहरा’ मचा रहा है धमाल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी गायकी और शानदार अभिनय के दम पर करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘बरगद वाली घरवाली’ का रोमांटिक गाना ‘चाँद जैसा चेहरा’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू की सुरीली आवाज के साथ रोमांस का खूबसूरत अंदाज देखने और सुनने को मिल रहा है। यह गाना आईवीवाई भोजपुरी बवाल म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू अपने चिर-परिचित अंदाज में अभिनय करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ अभिनेत्री बेबी काजल की शानदार अदाकारी और खूबसूरत अदाएं बिखेर रही हैं। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अरविन्द अकेला कल्लू की गायकी में एक अलग मिठास और आकर्षण है, जो भोजपुरी संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि उनके नए गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘बरगद वाली घरवाली’ का निर्माण अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता अंशुमन सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान राज किशोर प्रसाद (राजू जी) ने संभाली है। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ प्रीति शुक्ला, बेबी काजल, देव सिंह, सुजान सिंह, अनीता रावत और रोहित सिंह मटरू सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल आर आर पंकज (राजीव रंजन पांडे) ने लिखे हैं। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और बेबी काजल की जोड़ी दिखाई दे रही है। इसकी कोरियोग्राफी विष्णु कुमार ने की है।

इस गाने को लेकर सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने कहा कि “ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। इसकी धुन, इसके बोल और फिल्मांकन दर्शकों को एक अलग रोमांटिक एहसास दे रहे हैं। आप सभी भोजपुरी संगी प्रेमियों से आग्रह है कि इस गाने को जरूर देखें, सुनें और अपना स्नेह बनाए रखें।”

 

अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म बरगद वाली घरवाली का नया गाना ‘चाँद जैसा चेहरा’ मचा रहा है धमाल

Albums