भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा के शोमैन मनोज ओझा निर्देशित फैमिली स्टार जय यादव, श्रुति राव, तपस शर्मा, पायस पंडित और शबनम खान अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ के ट्रेलर ने यूट्यूब चैनल पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 1 मिलियन यानि दस लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जोकि एक बड़ा रिकॉर्ड है। निर्माता अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर ईगल भोजपुरी मूवीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर को मिले इस शानदार रिस्पॉन्स को निर्माता निर्देशक सहित फिल्म की पूरी टीम काफी उत्साहित है।
गौरतलब है कि ईगल होम एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ का निर्माण जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले किया गया है। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री शबनम खान फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। फ़िल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जबकि फिल्म का कुशल निर्देशन मनोज ओझा ने किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन की जिम्मेदारी भी मनोज ओझा ने संभाली है। डीओपी फिरोज खान हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार फैमिली स्टार जय यादव, पायस पंडित, श्रुति राव, तपस शर्मा, नवोदित शबनम खान, अश्विनी शर्मा, नीलम सिंह, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। संगीतकार अमन श्लोक, नृत्य निर्देशक प्रसून यादव, ई.पी. राजीव सिंह हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग मेक योर फिल्म इंडिया ने किया है।
भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ के ट्रेलर का 1 मिलियन व्यूज पार होने पर फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों, चाहने वालों और अपने प्रशंसकों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि दर्शकों का यही प्यार और आशीर्वाद उन्हें आगे भी बेहतर फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
फ़िल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा ने कहा कि “फिल्म के कलाकारों की शानदार अदाकारी, पारिवारिक कहानी और मनोरंजक दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों के बीच होने वाली नोकझोंक, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और मनोरंजन की झलक देखने को मिल रही है।


जय यादव, पायस पंडित, श्रुति राव, तपस शर्मा, शबनम खान की भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ के ट्रेलर ने पार किया 1 मिलियन व्यूज ईगल भोजपुरी मूवीज पर
